पूरनपुर: पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआबोझ के रहने वाले मिथुन पुत्र राजाराम को वुधवार तीन बजे खाता गांव के पास में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। वही जादौपुर गहलुइया निवासी सय्यूम खा अपने पाच बर्षीय पुत्र अमान और अपनी पत्नी के साथ पूरनपुर आए थे। घर जाने के दौरान उनकी बाइकों भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।