आरोन: बरोद में बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, मौके पर पहुंचे अधिकारी, आउटसोर्स कर्मचारी हटाया गया
Aron, Guna | May 14, 2026 आरोन तहसील के बरोद में बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने 14 मई दोपहर को मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। विद्युत कंपनी अधिकारी और आरोन तहसीलदार पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत की। आउटसोर्स कर्मचारी की लापरवाही शिकायत पर मौखिक निर्देश पर केंद्र से हटाया गया। ग्रामीणों ने पर्याप्त बिजली मिलने और सप्लाई चालू होने के बाद जाम हटाया। जाम में दोनो और वाहनो की लाइन लग गई।