परिहार: धान रोपनी में परिहार जिला में अव्वल, 25 प्रतिशत लक्ष्य हुआ पूरा
मानसून की अनियमित बारिश के बावजूद परिहार प्रखंड में धान रोपनी का कार्य जिले में सबसे बेहतर गति से चल रहा है। कृषि विभाग के अनुसार प्रखंड में इस वर्ष 10,700 हेक्टेयर में धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक लगभग 25 प्रतिशत यानी करीब 2,675 हेक्टेयर में रोपनी पूरी हो चुकी है। यह प्रगति जिले के सभी प्रखंडों में सबसे अधिक बताई जा रही है। किसान