जिला स्तरीय बाल महोत्सव के तीसरे दिन रंग, संगीत और उत्साह से भरा रहा। शहीद दलबीर सिंह मॉडल स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन दिवस पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि के रूप में सीटीएम प्रीती रावत और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे।