चरखी दादरी: खातीवास के समीप एनएच 152 डी पर खड़े ट्राला से ट्रक टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल
गांव खातीवास के समीप नेशनल हाईवे-152 डी पर पर खड़े ट्राला से ट्रक टकरा गया। जिससे जींद जिला निवासी ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां से चोटें अधिक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। ट्रक पर कार्यरत हैल्पर ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।