चरखी दादरी: च.दादरी में यूरिया का वितरण, पुरानी अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर 300 बैग बांटे गए
स्थानीय पुरानी अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर बुधवार को यूरिया का वितरण किया गया। जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों को करीब 300 बैग वितरित किए गए। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही यूरिया दिए जाने का नया नियम लागू करने के बाद से यूरिया वितरण के दौरान कम भीड़ देखने को मिली है। खाद बिक्री केंद्र पहुंचे किसानों को अधिकतम पांच बैग ही दिए गए हैं।