हरदोई: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई
Hardoi, Hardoi | Feb 12, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर दो बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को नियमानुसार अस्पतालों में उचित इलाज दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाए।