हरदोई: एसपी ने पुलिस ऑफिस में सुनी जनसमस्याएं, पारिवारिक मामलों में समझौता, अपराधिक मामलो में कार्रवाई के निर्देश
Hardoi, Hardoi | Feb 12, 2024 हरदोई में आज दोपहर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने पुलिस आफिस में जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस कार्यालय में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। एसपी ने पारिवारिक मामलों में पहले सुलह समझौता कर उसे निपटाने, वहीं आपराधिक मामले में स्थानीय पोलिस स्टेशन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिया है।