कामां: कामां पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कामां थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 10 लीटर हथकड़ कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मूसेपुर निवासी अमर सिंह जाटव और सतवास निवासी गोविंद सिंह ठाकुर को 5-5 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार रात 8 बजे मिली जानकारी।