ज्ञानपुर: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने ज्ञानपुर में दुकानदारों और आमजन को जीएसटी कटौती के फायदे बताए
ज्ञानपुर नगर स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट के पास दुकानदारों को जीएसटी में हुई कटौती के फायदे की जानकारी दी गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार आमजन को राहत पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। जीएसटी दरों में की गई कमी से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिलेगा।