ज्ञानपुर: उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जातीय रैली पर रोक पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान
भदोही दौरे पर पहुंचे निषाद पार्टी अध्यक्ष व यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश में जाति को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार को अपील करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जातियों का गौरवशाली इतिहास रहा है और उनका सम्मान मिलना जरूरी है।