धनौरा: गजरौला में रात में सात घंटे बिजली गुल, भीषण गर्मी में ग्रामीणों को हुई परेशानी, नगालिया मेव में भी बिजली आपूर्ति बंद
गजरौला। भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गजरौला क्षेत्र के गांव नगलिया मेव में ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर रात के समय लगातार सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक रोजाना रात करीब 10 बजे बिजली गुल हो जाती है और सुबह सात बजे के आसपास आपूर्ति बहाल की जाती है।