बहराइच: बक्शीपुरा ओवरब्रिज के पास से थाना दरगाह पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि थाना दरगाह पुलिस टीम द्वारा बक्शीपुरा ओवरब्रिज के पास से एक अभियुक्त विक्रम उर्फ छोटू को एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद अभियुक्त को मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत न्यायालय रवाना कर दिया गया है।