बहराइच: बसंतापुर टेपरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतापुर टेपरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जा रहा है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।