बहराइच: गोलवा घाट में युवक का उतराता मिला शव
दो दिनों से था लापता,परिजन कर रहे थे तलाश,पुलिस जकच में जुटी
एक युवक का शव गोलवाघाट स्थित नदी में उतराता मिला था। पुलिस ने शव को निकलवाया। पहचान न होने पर फोटो व वीडियो ग्राफी कराकर मार्च्युरी मे रखवाया गया था। इसी दौरान युवक की तलाश कर रहे परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर मार्च्युरी पहुंच कर पहचान की है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पहचान काजीपुरा निवासी गुड्डु पुत्र जमील के रूप में हुई है।