हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, रुड़की फायर यूनिट की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा!
रुड़की: दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर स्थित राजमहल होटल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खड़ी ट्रक पर अचानक हाईटेंशन बिजली की लाइन गिर गई। करंट लगते ही ट्रक ने भीषण आग पकड़ ली।
सूचना मिलते ही रुड़की फायर यूनिट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत कार्य के दौरान पाया गया कि लाइन अभी भी सक्रिय थी, जिसकी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई।
बिजली विभाग द्वारा सप्लाई काटने के बाद, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से ट्रक के डीजल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा विस्फोट टल गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।