यमुनोत्री धाम में देवदूत बनी SDRF: ऑक्सीजन की कमी से अचेत हुए श्रद्धालु की बचाई जान
उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की कठिन चढ़ाई के दौरान मध्य प्रदेश निवासी एक श्रद्धालु के लिए SDRF के जवान जीवनदाता बनकर उभरे। जानकारी के अनुसार, घोड़ा पड़ाव क्षेत्र में 55 वर्षीय श्रद्धालु भैरव सिंह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।