गोरखपुर: सीएम योगी का वक्तव्य: सिकंदर महान नहीं, हमारे महान महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी और जनरल बिपिन रावत हैं
गोरखपुर मे मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया और महान सैन्य नायक को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के दूसरे प्रण ‘गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करना’ का जिक्र करते हुए कहा कि हमें गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। देश में बनी चीज खराब और विदेशी विदेशी ही अच्छा है, इस सोच को तिलांजलि देनी होगी।