सैदपुर: बहेरी में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने नाद-चरी में लगाई आग, बुझाने गए परिजनों को मार-पीटकर किया लहूलुहान, 3 घायल
खानपुर थानाक्षेत्र के बहेरी में दबंगों ने जमीनी विवाद में मवेशियों के चारे के लिए रखे गए सामानों में आग लगा दिया। घटना के बाद जब पीड़ित आग बुझाने पहुँचे तो दबंगों ने उन्हें भी दौड़ा लिया और घर में घुसकर उन्हें बुरी तरह मार-पीटकर घायल कर दिया। इस हमले में वृद्ध सहित 3 लोग घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बाद में पीड़ित रामवृक्ष मौर्य ने तहरीर दी।