हमीरपुर: मिहुना गांव में वृद्ध और महिला के साथ घर में घुसकर की गई मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने
खेत से ट्रैक्टर में गेहूं घर लाने के दौरान पड़ोसी युवक के दरवाजे में बने रैंप पर ट्रैक्टर चढ़ जाने से आक्रोशित होकर गाली गलौज करने, घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीडिता ने पुलिस से की है। साक्ष्य के तौर पर पीडिता ने घटना के दौरान के वीडियो पुलिस को दिखाएं हैं। पुलिस द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।