चांपा: बम्हनीडीह पुलिस को मवेशी तस्करों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में
जांजगीर चांपा की बम्हनीडीह पुलिस ने मवेशी की तस्करी करने वाले 4 आरोपी गोविंदा रात्रे, बेदराम सतनामी, चमरू राठिया, आनंदी साहू को पोड़ीशंकर गांव के पास से गिरफ्तार किया है और सभी आरोपी अलग अलग गांव के निवासी है. पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है।