कोचस: नगर पंचायत कोचस में डंपिंग यार्ड के अभाव में सड़क किनारे फैल रहा कचरा, राहगीर हो रहे परेशान
Kochas, Rohtas | Apr 23, 2026 कोचस नगर पंचायत क्षेत्र में डंपिंग यार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर का कूड़ा-कचरा खुले में सड़क किनारे फेंका जा रहा है। आरा-मोहनियां राष्ट्रीय राजमार्ग 319 स्थित बहटूटियां रोड के समीप सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे इलाके की स्थिति बदतर होती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण काफी परे