दुर्गावती: चेहरिया बाजार से ठगी के मामले में पीड़ित के आवेदन पर दुर्गावती पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आगे की कार्रवाई में जुटी
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत चेहरिया बाजार में आभूषण सफाई के नाम पर लाखों रुपए का आभूषण ठगी करने के मामले में पीड़ित सुरेंद्र सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दुर्गावती पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह जानकारी शनिवार की शाम 4:00 बजे थाना अध्यक्ष दुर्गावती गिरीश कुमार के द्वारा दी गई।