कुरूद: शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात, गांव में फैली सनसनी
Kurud, Dhamtari | Apr 18, 2026 शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस घटना से समूचे गांव में सनसनी फैल गई है हालांकि उसकी आत्महत्या की वजह अज्ञात है जिसकी जांच पुलिस कर रही है शनिवार की शाम साढ़े 6 बजे मामले की जानकारी देते हुए कुरूद पुलिस ने बताया कि ग्राम कन्हारपुरी के युवक सिद्धेश्वर कंवर का विवाह 16 अप्रैल को महासमुंद जिले के एक गांव में हुआ था