पीथमपुर: आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Pithampur, Dhar | Oct 20, 2025 पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम 6 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना संजय जलाशय चौकी क्षेत्र के चौराहे पर हुई।संजय जलाशय पुलिस चौकी को सूचना मिली कि चौराहे पर एक बाइक सवार युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस बिना देर किए तुरंत मौके पर पहुंची।