थरथरी: ढकनिया में पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
प्रखंड क्षेत्र के ढकनिया गांव में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे पर्यावरणविद सह समाजसेवा के लिए चर्चित रहे सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख पिंकू देवी, उप प्रमुख दयाशंकर यादव, मुखिया अनिरुद्ध चौधरी उर्फ लाटो चौधरी, मुकेश सिंह, मनीष सिंह, पैक्स अध्यक्ष टुनटुन सिंह सहित अन्य