गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आर्म्स एक्ट में 2 व अन्य कांडों में 44 को किया गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने मंगलवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में हत्या कांड,हत्या का प्रयास कांड,आर्म्स एक्ट,SCST एक्ट, NDPS एक्ट सहित अन्य कांडों में 46 को गिरफ्तार किया है।