राजमहल प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में सोमवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पंचायत,पूर्वी नारायणपुर पंचायत तथा मध्य नारायणपुर पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।