सहाड़ा: गुरलाँ स्थित अरावली की पहाड़ी मोड़ा मगरा पर आग बेकाबू, फायर बिग्रेड की पहुँच से दूर, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर
गुरलाँ स्थित अरावली की पहाड़ी मोड़ा मगरा पर बुधवार रात से लगीं आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका। आग फायरबिग्रेड की पहुंच से दूर है,क्योंकि आग पहाड़ी पर लग रही है प्रशासनिक अधिकारी भी स्तिथि का जायजा लेने मौके पर पहुंचे है। गुरला की पहाड़ियों में बीती रात से भीषण आग लगी हुई है, जिसकी लपटें लगातार फैल रही हैं। तेज़ हवा के चलते आग बेकाबू हो रही है|