सहाड़ा: गंगापुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
मंशा निवासी युवक बुधवार रात 9:00 बजे के करीब अपने कार्य स्थल से मंशा की ओर लौट रहा था इसी दौरान गंगापुर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को पहले गंगापुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|