*13 मई के समझौते को लागू करवाने के लिए फायर कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी :- विजेंद्र सिंह*
*11 अगस्त को रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक कर आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी:- गुलशन भारद्वाज*
*यमुनानगर,10 अगस्त।हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला यमुनानगर के सभी फायर स्टेशनों के कर्मचारियों ने मुख्य दमकल केंद्र, इंडस्ट्री एरिया पर एकत्रित होकर प्रधान विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता मैं लगातार पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रखी संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि 13 मई 2026 को सरकार और यूनियन के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते को बिना किसी शर्त पूरी तरह लागू किया जाए। सरकार ने नियमित सरकारी नौकरी देने के लिखित आश्वासन से पीछे हटकर पे-रोल दमकल कर्मचारियों के साथ खुला विश्वासघात किया है। यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि कि समझौते में फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद दमकल कर्मचारियों के आश्रितों को ₹50-50 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी, सभी पे-रोल फायरमैन व चालकों का नियमितीकरण, पाँच वर्षों के वेतन वृद्धि एरियर का भुगतान, पाँच वर्ष से कम सेवा वाले एचकेआरएनएल कर्मचारियों को पे-रोल पर लेकर रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करना, ₹5000 मासिक जोखिम भत्ता, पुलिस की तर्ज पर ₹7500 वर्दी भत्ता तथा नियमित कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर नीति में राहत जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने इन वायदों को लागू करने के बजाय कर्मचारियों को गुमराह करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को रोहतक सुखपुरा चौक कर्मचारी भवन में नगर पालिका में फायर की राज्य कार्यकारिणी की बैठक कर आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। वर्षों से अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा कर रहे दमकल कर्मचारियों का अधिकार केवल स्थायी सरकारी सेवा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 13 मई के समझौते को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया तो आवश्यकता पड़ने पर इस आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में जन-धन की किसी भी प्रकार की हानि की संपूर्ण जिम्मेदारी हरियाणा सरकार और प्रशासन की होगी। फायर कर्मचारियों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से जिला प्रधान विजय कुमार, फायर विभाग से विरेंद्र धीमान, तेजिंदर सिंह, विक्रम सिंह, कमलजीत, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, मोहनलाल, हरमीन्दर सिंह , विक्की वालिया, सतनाम, सतीश , गोल्डी, अमरीक, दविंदर सिंह, रविंद्र कुमार,अनिल कुमार, रिंकू कुमार, कुलदीप सिंह आदि ने भी संबोधित किया*
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 10, 2026