गढ़वा: भीषण गर्मी और लू से जनजीवन बेहाल, गढ़वा सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर
Garhwa, Garhwa | Apr 26, 2026 गढ़वा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी और तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि सुबह 9 बजे के बाद से ही सड़कें सुनसान नजर आने लगती हैं और लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं।देर शाम तक चलने वाली गर्म हवाओं ने भी राहत नहीं दी है। शाम के समय