सिकंदराराऊ: नगला सकत में यूरिया की अवैध बिक्री पकड़ने के 10 दिन बाद भी FIR न होने से किसान यूनियन ने आंदोलन की दी चेतावनी
भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव ठा.राम जादौन ने न.सकत में उर्वरक की दुकान पर चल रहे अवैध यूरिया के कारोबार को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिला अधिकारी से मांग की है कि इस पूरे यूरिया रैकट की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए। यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन किसानों के साथ मिलकर एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।