इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी विद्युत फीडर बारिश के पानी से हुआ जलमग्न, 12 घण्टे से अधिक बिजली व्यवस्था ध्वस्त जनता परेशान
Etawah, Etawah | Sep 18, 2024 जनपद में हुई मूसलाधार बारिश के चलते, फ्रेंड्स कॉलोनी विद्युत फीडर में बारिश का पानी भर जाने से ट्रांसफार्मर समेत कई मशीन पानी में डूब गई। इसके साथ ही तेज हवाओं और बारिश के चलते कई पेड़ टूट कर विद्युत लाइन पर गिर गए, जिससे लाइन पार समेत शहर की विद्युत आपूर्ति 12 घंटे से अधिक समय के लिए बाधित रही। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।