इटावा: बढ़पुरा इलाके में घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की दबकर हुई मौत
Etawah, Etawah | Sep 18, 2024 बढ़पुरा इलाके में दीवार गिरने से उसके नीचे दबने से एक शख्स की हुई मौत, डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित किया। मामला बढ़पुरा इलाके के विधुपुरा गांव का है। शख्स हरिनारायण दुकान से सामान लेने गए थे, उसी दौरान घर की दीवार गिरने से वह मलबे में दब गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल शख्स को मलबे से निकाला और सीएचसी पहुंचाया।