ज्ञानपुर: कौलापुर में टायर फटने से फ्लाईओवर पर स्कार्पियो डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टल गया
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर फ्लाईओवर पर बुधवार शाम बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज से वाराणसी जा रही स्कार्पियो का टायर ब्रस्ट हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंक्रीट का डिवाइडर दो हिस्सों में टूट गया।