ज्ञानपुर: गोपीगंज में भटकता मिला युवक, 8 महीने बाद अपने परिवार से मिला
जनपद भदोही के पुलिस कप्तान अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश में ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए, गायब लोगों को उनके परिजनों के साथ मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, उसी क्रम में बीते दिनों एक मंदबुद्धि युवक जो जनपद महोबा का निवासी है, गोपीगंज पुलिस ने अथक प्रयास के बाद उसके परिजनों से मिलाया है, वहीं परिजन एसपी व अन्य पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।