Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

आकांक्षी विकासखंड में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करें आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड बाजना के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं निर्धारित संकेतकों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के पैरामीटरवार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों से प्रत्येक संकेतक की प्रगति की जानकारी लेकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीईओ सुश्री जैन ने कहा कि आकांक्षी विकासखंड में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग कर योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने विशेष रूप से शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि विद्यालयों में बच्चों के लिए शिक्षा को अधिक रुचिकर एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए नवाचार किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकासखंड की फील्ड टीम नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में सभी विभागों को बेहतर प्रदर्शन कर आकांक्षी विकासखंड बाजना को उत्कृष्ट श्रेणी में लाने के लिए गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। #JanSampark #ratlam

MORE NEWS

केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी कारतलामबॉर्डर परस्वागत,अल्पप्रवास केबाद अहमदाबाद रवाना,BJPनेता नहींपहुंचे

केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी कारतलामबॉर्डर परस्वागत,अल्पप्रवास केबाद अहमदाबाद रवाना,BJPनेता नहींपहुंचे

Ratlam Nagar, Ratlam | Jul 9, 2026

स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें : अपर कलेक्टर श्री रावत

बरसात में पुल-पुलियों पर पानी होने पर स्कूली वाहन न निकालें

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सभागार में जिले के स्कूल संचालकों एवं बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, सीएसपी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीसी होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी स्कूली वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, बीमा, परमिट, पीयूसी एवं अन्य आवश्यक अभिलेख अद्यतन रहें। बस चालक एवं परिचालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा पुलिस सत्यापन होना अनिवार्य है। बसों में स्पीड गवर्नर, इमरजेंसी विंडो, पैनिक बटन, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे सहित सभी सुरक्षा उपकरण कार्यशील अवस्था में रहें।

निर्देश दिए गए कि बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाए तथा बच्चों को चालक के केबिन में न बैठाया जाए। बसों पर शिकायत नंबर, स्कूल बस का स्पष्ट उल्लेख एवं आवश्यक रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएं। चालक एवं परिचालक निर्धारित वर्दी व नेम प्लेट पहनें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

बैठक में विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान पुल-पुलियों अथवा रपटों पर पानी होने की स्थिति में किसी भी स्कूली वाहन को पार नहीं कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी स्कूल संचालकों एवं बस ऑपरेटरों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
#JanSampark #ratlam

स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें : अपर कलेक्टर श्री रावत बरसात में पुल-पुलियों पर पानी होने पर स्कूली वाहन न निकालें स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सभागार में जिले के स्कूल संचालकों एवं बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, सीएसपी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीसी होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी स्कूली वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, बीमा, परमिट, पीयूसी एवं अन्य आवश्यक अभिलेख अद्यतन रहें। बस चालक एवं परिचालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा पुलिस सत्यापन होना अनिवार्य है। बसों में स्पीड गवर्नर, इमरजेंसी विंडो, पैनिक बटन, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे सहित सभी सुरक्षा उपकरण कार्यशील अवस्था में रहें। निर्देश दिए गए कि बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाए तथा बच्चों को चालक के केबिन में न बैठाया जाए। बसों पर शिकायत नंबर, स्कूल बस का स्पष्ट उल्लेख एवं आवश्यक रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएं। चालक एवं परिचालक निर्धारित वर्दी व नेम प्लेट पहनें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। बैठक में विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान पुल-पुलियों अथवा रपटों पर पानी होने की स्थिति में किसी भी स्कूली वाहन को पार नहीं कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी स्कूल संचालकों एवं बस ऑपरेटरों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

*कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने ग्राम आरोग्य मंदिर में टीकाकरण दिवस का किया निरीक्षण*

 कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ने ग्राम आरोग्य मंदिर छावनी झोड़िया एवं रतनगढ़ पीठ में टीकाकरण दिवस का औचक निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री सी.पी. चौहान तथा सीडीपीओ श्री एहतेशाम अंसारी ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण तथा स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी पात्र गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप तथा अनमोल पोर्टल पर समय पर प्रविष्टियां दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
#JanSampark #ratlam

*कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने ग्राम आरोग्य मंदिर में टीकाकरण दिवस का किया निरीक्षण* कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ने ग्राम आरोग्य मंदिर छावनी झोड़िया एवं रतनगढ़ पीठ में टीकाकरण दिवस का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री सी.पी. चौहान तथा सीडीपीओ श्री एहतेशाम अंसारी ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण तथा स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पात्र गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप तथा अनमोल पोर्टल पर समय पर प्रविष्टियां दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026