भिवानी: 13 से 26 मई तक चलाया जाएगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान: सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य
सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि जिन लोगों को कुष्ठ रोग होता है, यदि उन्हे समय पर सही ईलाज मिले तो वे इस संक्रमण से मुक्त हो सकते है तथा कुष्ठ रोगी ठीक होने के बाद बिल्कुल आम लोगों की तरह स्वस्थ जीवन जी सकते है। उन्होने बताया कि कुष्ठ रोग एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में समाज में अलग-अलग तरह की भ्रांतिया तथा गलत जानकारियां फैली हुई है।