भिवानी: गांव रिवासा में एसडीएम ने पूर्व सैनिकों को निमंत्रण पत्र सौंपकर मतदान के लिए दिया न्योता
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत गांव रिवासा में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने विद्यार्थियों को वोट के महत्व तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक मतदान की अपील की गई।