भिवानी: लघु सचिवालय में सामान्य पर्यवेक्षक की देखरेख में सभी पोलिंग पार्टियों के द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया हुई पूरी
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी व हिसार लोकसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक गोपाल चंद की उपस्थिति में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में भिवानी व चरखीदादरी के सभी छह विधानसभा की पोलिंग पार्टियों का द्वितीय रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी हुई।