भिवानी: पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा भिवानी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में हुए शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस की लहर में इस बार बीजेपी पूरी तरह बह जाएगी। क्योंकि हरियाणा की 36 बिरादरी ने बीजेपी को हराकर कांग्रेस को जीतने का मन बना लिया है। हुड्डा आज भिवानी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे।