भिवानी: गांव खरक खुर्द में बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण व घरेलू सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
भिवानी: गांव खरक खुर्द में बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण और घरेलु सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। खरक कलां चौकी पुलिस को दी शिकायत में खरक खुर्द निवासी पूनम ने बताया कि वह और उसकी सास दो माह पहले अपने-अपने मायके गई थी। घर पर कोई नहीं था। जब वे घर पहुंची तो उन्हें मकान के ताले टूटे हुए मिले।