भिंड: पानी की पाइपलाइन को लेकर कैरोली गांव में दबंगों ने परिवार पर किया हमला, महिला समेत चार घायल
Bhind, Bhind | Apr 20, 2026 भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैरोली गाँव में पानी की पाइपलाइन को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।दरअसल पाइपलाइन बिछाने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।आरोप है कि दबंगों ने एक परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद कोरौली गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।