मनोहरथाना: मनोहरथाना में महिला एवं बाल विकास विभाग ने परियोजना पोषण मेले में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया
महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना मनोहर थाना में पोषण पखवाड़े के तहत पोषण मेले मे पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे महिला पर्यंवेक्षक मोनिका टेलर, ब्लॉक समन्वयक हेमंत सोनी के द्वारा पोषण पखवाड़ा की मुख्य थीम के अतिरिक्त 5 गतिविधि थीम को विस्तार से समझाया गया । कार्यक्रम मे समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलवाई गई।