बगहा: बगहा में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों को शक, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
बगहा में एक नवविवाहिता की मौत के मामले ने तूल पकड़ ली है। यूपी के कुशीनगर के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम निवासी साबिर ने बगहा व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया। इसके साथ ही एसपी, एसडीपीओ और नगर थाना को आवेदन देकर अपनी बहन के ससुर, सास, देवर तथा भसुर को आरोपित करते हुए इनके खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की अपील की है