कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने ग्राम पंचायत बनगवां का दौरा कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की। निर्माणाधीन बहुउद्देशीय केंद्र का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस बहुउद्देशीय केंद्र में एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य सेवाएं, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
11 views | Gariaband, Chhattisgarh | Jul 3, 2026