कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने डायल 1076सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, नवीन ट्रांसफार्मर स्थापना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन, भूमिहीन कृषकों के प्रकरण एवं राजस्व संबंधी शिकायतों सहित विभिन्न जनसमस्याओं की समीक्षा की गई।
"डायल 1076 में प्राप्त प्रत्येक शिकायत शासन की प्राथमिकता है।"
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र प्रकरणों का त्वरित समाधान कर आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।
#Gariyaband #CMHelpline1076 #GoodGovernance #PublicService #Chhattisgarh
8 views | Gariaband, Chhattisgarh | Jul 3, 2026