डिंडौरी: जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने मां नर्मदा के प्रति आस्था व्यक्त की, वीडियो वायरल
डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने जीवनदायनी मां नर्मदा में आस्था को लेकर मीडिया को जानकारी दी जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में रविवार दोपहर 12:00 से वायरल हो रहा है। जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि मां नर्मदा उद्गम स्थल से पूरे प्रदेश के कोने कोने में जहां जहां तक पहुंच सकती हैं वहां तक पहुंचे।