Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश दूसरे दिन भी जारी चमोली। ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता हुए एक व्यक्ति की तलाश में रेस्क्यू अभियान आज दूसरे दिन भी लगातार जारी है। तेज जलप्रवाह के चलते तमक नाले में अचानक पानी का सैलाब आया, जिसकी चपेट में आकर वैली ब्रिज बह गया। इस हादसे के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना सामने आई थी। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। तेज बहाव, उफनते नाले और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीमों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद लापता व्यक्ति की तलाश में अभियान लगातार जारी रखा गया है। वैली ब्रिज के बहने से ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग पर आवाजाही भी प्रभावित हुई है। सीमांत क्षेत्र में सड़क संपर्क बहाल करने के लिए संबंधित एजेंसियों की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था और मार्ग को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और लापता व्यक्ति की तलाश में टीमें हर संभावित स्थान पर सर्च कर रही हैं।

MORE NEWS

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने विकसित किया फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप, सफल परीक्षण का दावा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा, जो HAPIDA Sky Private Limited के संस्थापक एवं सीईओ हैं, ने अपने द्वारा विकसित HAPIDA SKYNeX फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप के सफल परीक्षण की घोषणा की है।

रवि टम्टा के अनुसार, HAPIDA SKYNeX एक सुरक्षित और इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल है, जिसे भविष्य में व्यक्तिगत हवाई परिवहन (Personal Sky Mobility) के लिए विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य भारत में व्यक्तिगत हवाई यात्रा की नई संभावनाओं को साकार करना है।

बताया जा रहा है कि वर्षों के अनुसंधान, डिजाइन और परीक्षण के बाद प्रोटोटाइप ने सफल उड़ान भरी है। इसे परियोजना की दिशा में पहला महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने विकसित किया फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप, सफल परीक्षण का दावा अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा, जो HAPIDA Sky Private Limited के संस्थापक एवं सीईओ हैं, ने अपने द्वारा विकसित HAPIDA SKYNeX फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप के सफल परीक्षण की घोषणा की है। रवि टम्टा के अनुसार, HAPIDA SKYNeX एक सुरक्षित और इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल है, जिसे भविष्य में व्यक्तिगत हवाई परिवहन (Personal Sky Mobility) के लिए विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य भारत में व्यक्तिगत हवाई यात्रा की नई संभावनाओं को साकार करना है। बताया जा रहा है कि वर्षों के अनुसंधान, डिजाइन और परीक्षण के बाद प्रोटोटाइप ने सफल उड़ान भरी है। इसे परियोजना की दिशा में पहला महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Aug 12, 2026